जयपुर: संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) –2025 का मास्टर प्रश्न पत्र व आंसर-की जारी, आपत्तियां आमंत्रित

ram

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) सीधी भर्ती–2025 का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारम्भिक उत्तर-कुंजी (आंसर-की) बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र व उत्तर-कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं। सचिव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई आपत्ति हो तो, इच्छुक अभ्यर्थी 29 जनवरी 2026 (रात 12:01 बजे) से 31 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां डाक या व्यक्तिगत रूप से भी प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके लिए वे निर्धारित शुल्क के साथ सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम से निर्धारित समय में आवेदन जमा करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या एवं उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *