जयपुर: उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री विकास हल्दुनिया का हुआ सम्मान – जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कुल 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

ram

जयपुर। उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सम्मानित किया । जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री विकास हल्दुनिया एवं सहायक कार्मिक श्री अनिल सैनी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त कोषागार, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया यह सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि अन्य कार्मिकों को भी बेहतर दक्षता, कौशल और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक प्रशासन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही सुशासन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सभी सम्मानित कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा से कार्य करते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *