सिरोही के कैलाशनगर में हुआ विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता-राज्य मंत्री देवासी

ram

जयपुर। पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को सिरोही जिले के कैलाशनगर में विभिन्न कार्यां का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देवासी ने कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवक के रूप में आमजन के कार्यों को किया है और आगे भी क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को भी आमजन की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों के लिए सदैव सकारात्मकता एवं संवेदनशीलता के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सीएचसी की सौगात एक बहुत बड़ी सौगात है इससे क्षेत्रवासियों को बहुत राहत मिलेगी साथ ही चिकित्सा सेवाओं में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अन्य विभिन्न कार्य विभिन्न वर्गों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करवाए जाने है जिन्हे भी बहुत जल्द क्रियान्वित कर क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया जाएगा। सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी ने क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास पर खुशी व्यक्त की एवं आमजन के हित के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों से जुडी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी को लाभ लेने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान जिला परिषद सदस्य पदमा देवी, नेनु देवी, मोहनलाल पुरोहित सहित अन्य उपस्थित थे।

इन कार्यां का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलाशनगर का शिलान्यास, स्कूल एवं अस्पताल के सामने इंटरलॉकिंग ब्लॉक खंरजा निर्माण कार्य का लोकार्पण, सी.सी.सड़क मय नाली निर्माण कार्य राजीव गांधी सेवा केन्द्र से मदनसिंह/बाबुसिंह के घर होते हुए सोनाराम हिरागर की ओर का लोकार्पण, राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत अटल प्रगति पथ गांव कैलाशनगर (1.1 किमी राशि 152.96 लाख) का शिलान्यास, राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत बागसीन-वाण-कैलाशनगर (18 किमी राशि 1487.44 लाख) सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, मैन बस स्टैण्ड रूपावा से भीमगिरी मंदिर की ओर सी.सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा सारणेश्वर महादेवजी मंदिर से कबुतर चौक की और सी.सी.सड़क मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *