मुख्यमंत्री निवास पर पतंग उड़ाकर सीएम भजनलाल शर्मा ने मनाई मकर संक्रांति

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। मकर संक्रांति समाज में उल्लास, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है तथा यह पर्व नई शुरुआत और उत्साह का संदेश देता है। मुख्यमंत्री निवास पर पारंपरिक वातावरण में मनाए गए इस आयोजन ने लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *