धौलपुर : एनएसएस के बौद्धिक सत्र में हुआ सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन

ram

धौलपुर। राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को जीवन जीने का सलीका सिखाती है। सेवा योजना से जुड़े हुए विद्यार्थी सुयोग्य नागरिक के रूप में समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हैं। सेवा योजना से जुड़े सभी विद्यार्थी सड़क सुरक्षा अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें और इस अभियान के अंतर्गत लोगों में जागरूकता का संचार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाएं और स्वयं यातायात नियमों की पालना करें और दूसरों को भी नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें।
सेमिनार के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी के जीवन में बदलाव लाती है, और स्वावलंबन की भावना पैदा करना सात दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ के माध्यम से नवीन जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। जिसका उपयोग वह अपने जीवन को सरल सुंदर और सुरक्षित बनाने में कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के साथ गुड्स सेमिरेटन की जो जानकारी थी वह बहुत महत्वपूर्ण है और निश्चित रूप से महाविद्यालय के विद्यार्थी अच्छे मददगार के रूप में समाज में अपनी पहचान स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ अंजुल सिंह ने सात दिवसीय शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे स्वयं सेवक प्रतिदिन सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं और अनुशासन में रहते हुए प्रतिदिन श्रमदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बौद्धिक सत्र के दौरान जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के माध्यम से जो जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई है। वह निश्चित रूप से उनके भविष्य में उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर अपने अनुभव साझा किये। सेमिनार में शिविर प्रभारी पवन कुमार, राजेश गुर्जर व पंकज मीणा सहित चारों इकाइयों के विद्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *