कब और कहां जारी होगी यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की, चेक करें पूरी अपडेट

ram

नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा प्रोविजनल आंसर की इस सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। उत्तर कुंजी (UGC NET Answer Key 2026 DEC) ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगी जहां से परीक्षार्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के साथ ही रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकेंगे।

200 रुपये शुल्क के साथ दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होता है तो उस पर तय तिथियों में ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
स्टेप 1: यूजीसी नेट आंसर की 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आंसर की ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
NTA UGC NET Answer Key

कब हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कुल 85 विषयों के लिए करवाया गया था। एग्जाम 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में संपन्न हुआ।

सफल होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के बाद उसका निराकरण होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। कटऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए अलग एवं JRF क्वालीफाई करने के लिए अलग होता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *