जयपुर: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 ‘राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ का आयोजन मंगलवार को

ram

जयपुर। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट के तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को ‘राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ का आयोजन होगा। यह कॉन्फ्रेंस भारत के ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और राजस्थान को डिजिटल इनोवेशन एवं उभरती तकनीकों का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान राज्य के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा प्रमुख सेक्टर्स में एआई को तेजी से अपनाने के बारे में मंथन होगा और विभिन्न एमओयू भी किए जाएंगे। इसके अलावा, राजस्थान की एआई/एमएल पॉलिसी 2026 को भी लॉन्च किया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस में शासन में सेवा प्रदायगी में एआई के अनुप्रयोग, नैतिक एवं जिम्मेदार एआई
एआई तथा रोजगार एवं कौशल का भविष्य तथा राजस्थान के एआई स्टार्टअप एवं इनोवेशन इकोसिस्टम के उदय से संबंधित विविध विषयों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही, डिजिटल ट्विन्स तथा एआई-आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसी एडवांस एप्लिकेशन तथा भारत को आउटसोर्सिंग मॉडल से ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी क्रिएशन की ओर ले जाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही विशेषज्ञ वैश्विक एआई, राष्ट्रीय एआई तथा क्षेत्रीय एआई रणनीतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। आईआईटी जोधपुर द्वारा अकादमिक एवं अनुसंधान के दृष्टिकोण से स्थानीय स्तर पर आधारित एआई समाधानों में संस्थान की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ‘इंडिया एआई मिशन’ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *