तिजारा में सांसद खेल उत्सव के दूसरे दौर का आगाज

ram

तिजारा। तिजारा क्षेत्र के गांव ईशरोदा स्थित खेल मैदान में सांसद खेल उत्सव के दूसरे दौर का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सरस डेयरी के चेयरमैन नीतिन सांगवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला भटकोल और हसनपुर माफी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से भूपेंद्र यादव, अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री, की पहल पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस खेल आयोजन का क्रमबद्ध आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दौर में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ ही खेल मैदान उत्साह और प्रतिस्पर्धा से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिता में कुल 33 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर नीतिन सांगवान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान से प्रेरित यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेगा। ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें मोबाइल व टीवी जैसी आदतों से दूर रखकर खेल के मैदानों से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें प्रधान जयप्रकाश यादव, सत्यव्रत शास्त्री, बने सिंह भिदुडी, बने सिंह गुर्जर, देशपाल यादव, धौलाराम यादव, चित्रा शर्मा, कपिल गुप्ता, महंत जस्सू महाराज, चन्द्रपाल यादव, राहुल यादव, श्योराज दायमा, नरेंद्र पटेल, ओमप्रकाश यादव, सलोना यादव, प्रदीप ग्रोवर, पवन यादव, लालचंद, जयप्रकाश, नरपाल यादव, दलीप यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी शामिल रहे। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *