रूस–यूक्रेन युद्ध पर समझौते का दावा : ट्रंप बोले— एक और युद्ध खत्म कराने की तरफ बढ़ रहे हैं

ram

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब पहले से अधिक मज़बूत स्थिति में है और दुनिया में शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया, “हमने आठ युद्ध सुलझाए हैं और अब एक और युद्ध खत्म करवाने के लिए समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध समाप्त करने का रास्ता जल्द निकलेगा।” हालाँकि, भारत दौरे पर पहुँचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन दावों को खारिज किया है। पुतिन ने साफ कहा कि फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच किसी समझौते की संभावना नहीं है। दोनों देशों के बीच युद्ध को लगभग चार साल होने को हैं और अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उधर, अमेरिकी शांति योजना पर बातचीत कर रहे ट्रंप के वार्ताकारों का मानना है कि पुतिन युद्ध समाप्त करने की इच्छुक स्थिति में हैं, हालांकि रूस की आधिकारिक प्रतिक्रिया इससे अलग है। ट्रंप के इस दावे के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की कोई वास्तविक प्रगति होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *