जोधपुर। लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला शनिवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहे। श्री बिरला प्रातः वायु मार्ग से जोधपुर पहुंचे एवं निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत पुनः दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत, श्री त्रिभुवन सिंह भाटी, श्री राजेंद्र पालीवाल, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर
ram


