निम्बाहेड़ा। चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी सुनिल कोली को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानि. विरेन्द्र, सुभाष, मुदित व गोपाल द्वारा रविवार को ए.सी.जे.एम. कोर्ट संख्या 2 निम्बाहेडा के में वांछित आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी सुनिल पुत्र रामआधार कोली हरिजन को गिरफतार किया गया है। उक्त आरोपी चोरी के मामले में पिछले 09 साल से फरार चल रहा था।

निम्बाहेड़ा : चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
ram