जयपुर:नगर निगम ग्रेटर की सभा में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, प्रस्ताव की प्रति फाड़ी, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे

ram

जयपुर। जयपुर नगर निगम ग्रेटर की 8वीं साधारण सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। कांग्रेस के पार्षदों ने टेबल पर चढ़कर जोर-जोर से नारेबाजी की और एक पार्षद ने तो प्रस्ताव की प्रति ही फाड़ दी। विरोधी नेता राजीव चौधरी ने कहा कि जीएसटी पर चर्चा पार्क में की जाए, सदन में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। भाजपा पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी शुरू की। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने ‘मोदी के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर टेबलों पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्षद करण शर्मा इतने नाराज हुए कि उन्होंने प्रस्ताव की प्रति फाड़ दी और सदन से बाहर चले गए। इसके बाद मेयर सौम्या गुर्जर ने बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। बैठक में हंगामे और पारस्परिक आरोप-प्रत्यारोप के चलते आज कोई निर्णय नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *