ब्यावर। जीडीए ग्रुप ने 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीडीए के विद्यार्थियों ने एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का परचम पूरे जिले में लहराया। कराटे अंडर-17 प्रतियोगिता में हर्षिता, अक्षत उपाध्याय, श्लोक कुमार सिंह, रजनीश खंडेलवाल, मानसी सांवरिया ने स्वर्ण पदक जीते व जुगल किशोर ग्वाला ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग टीटी में प्रिया चौहान, जिया नायक और अन्यया वैष्णव ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह रेसलिंग अंडर-19 में कुंदन, जूडो अंडर-14 में फैजान ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बॉक्सिंग में आसिफ खान ने रजत पदक तथा देवकरण ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शूटिंग अंडर-14 में राजवीर ने रजत पदक जीता व साक्षी सांवरिया ने रेसलिंग में कांस्य, हर्षिता और देवांशी ने शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा की गौरव की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जीडीए ग्रुप केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी बच्चों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। यही कारण है कि यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर अनुज सिंह, उज्ज्वल भटनागर, मुकेश, विजय कुमावत, संदीप सिसोदिया, मनोज अग्रवाल सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।

ब्यावर : स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का परचम जिले में लहराया
ram


