जोधपुर। कांग्रेस सेवादल दक्षिण के जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। रातानाडा क्षेत्र में जेल रोड़ केसर बाग में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। उपभोक्ता की बिना सहमति से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। क्षेत्र में बड़ी संख्या में आमजन ने इकट्ठा होकर सेवादल के जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा को मौके पर बुलाया हेमंत शर्मा ने कर्मचारियों द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और काम रुकवा दिया। जोधपुर डिस्कॉम के ए प्रथम के सहायक अभियंता से वार्ता कर के कहा कि क्षेत्र में कही भी इस तरह की कार्यवाही नहीं करे। विरोध करने वालों में कांग्रेस सेवादल दक्षिण के महासचिव महेंद्र सिंह चौधरी, सुभाष चौंक मंडल के उपाध्यक्ष तारासिंह कच्छवाह सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।

जोधपुर शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, अशोक गहलोत साहब के शासन को सब याद कर रहे है
ram