धरियावद। प्रतापगढ़ ज़िले का सबसे बड़ा जाखम बांध सोमवार को छलक उठा। बांध की कुल भराव क्षमता RL 359.50 मीटर (31 मीटर) और सकल भराव क्षमता 142.02 एमक्यूम है। 1 सितम्बर को सुबह 11:25 बजे जलस्तर क्षमता से ऊपर पहुँचते ही डेम पर चादर चलने लगी। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही आसपास के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और बड़ी संख्या में लोग नजारा देखने पहुंच गए। जाखम परियोजना खंड धरियावद के अधिशासी अभियंता सी.पी. मेघवाल ने बताया कि कैचमेंट क्षेत्र में तेज आवक बनी हुई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि जाखम बांध के नीचे बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम) में किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें ताकि किसी भी जनहानि से बचा जा सके। इस दौरान मौके पर विभागीय टीम तैनात रही और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

धरियावद : जाखम बांध हुआ ओवरफ्लो, लोगों के चेहरे खुशी से खिले
ram


