निम्बाहेड़ा : वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा में कॉफी वीथ यूनिट हेड, प्रोत्साहन कार्यक्रम आरम्भ

ram

निम्बाहेड़ा । वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ सार्थक एवं व्यक्तिगत जुडाव हेतु समय-समय पर विभिन्न नवाचार किये जाते है। इसी क्रम में यूनिट हेड नितिन जैन के मार्गदर्शन में नवचयनित कर्मचारियों को कम्पनी के प्रत्येक विभाग के क्रियाकलाप एवं कार्य प्रकृति को समझने के लिये कार्यक्रम ’’परिचय’’ के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के साथ आमुखीकरण करवाया जाता है। यह नवाचार संवाद के लिए अनूठा मंच प्रदान करता है, जिससे पेशेवर अन्तदृश्टि, सुझाव और समझ प्राप्त होती है। इस दौरान अपने विभाग की कार्ययोजना को बेहतरीन तरीके से समझाने एवं परिचय कराने हेतु सी.एस.आर. विभाग से राहुल व्यास का चयन ‘‘कॉफी वीथ यूनिट हेड’’ के लिये किया गया। वंडर सीमेंट लि. में टीम भावना के साथ बेहतरीन कार्य संपादित किये जा रहे है। इसमें से ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी सहित अन्य नवचयनित कर्मचारियों द्वारा प्रथम दृश्टी में वंडर सीमेंट के सी.एस.आर. विभाग द्वारा किये जा रहे उत्कृश्ट कार्यों को सर्वाधिक सराहा गया। जिसके अनुसार आरम्भ में सी.एस.आर. विभाग के श्री राहुल व्यास को यूनिट हेड नितिन जैन से नेतृत्व विकास हेतु मार्गदर्शन का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान जैन ने सी.एस.आर. विभाग की टीम को शुभकानाएं दी तथा प्रबन्धक कौशल एवं निरन्तर प्रगति हेतु पुस्तक एवं पौधा भेंट किया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक कपिल व्यास के संयोजन में संपादित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *