सोजत। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन की जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम.के. पठान, प्रदेश महासचिव जाहिद गौरी तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न जिलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सोजत सिटी के सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार अकरम खान को पाली जिले का जिलाउपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे न्याय से वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष एम.के. पठान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर रिपोर्ट सौंपें और ईमानदारी व निष्ठा से संगठन को सशक्त बनाएं। खान की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है और उन्हें बधाई दी जा रही है।

सोजत : ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन में अकरम खान बने पाली जिलाउपाध्यक्ष
ram