जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: से ही विशिष्ट जनों ने फोन कर उन्हें बधाई और स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री बागडे को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे आदि ने भी व्यक्तिश: फोन कर राज्यपाल श्री बागडे को जन्मदिन की बधाई और मंगलकामनाएं दी। इन सबने राज्यपाल श्री बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है। राज्यपाल श्री बागडे ने अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयां और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विशिष्ट जनों, गणमान्य जनों और आम जन का प्यार और सद्भाव ही उनके जीवन की प्रेरणा है।
जयपुर: जन्म दिन पर राज्यपाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं— राज्यपाल को जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने फोन कर दी बधाई
ram


