पिड़ावा। गायत्री शक्ति पीठ परिवार द्वारा वृद्धा आश्रम पिड़ावा में रक्षा बंधन पर्व ओर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा उपस्थित सभी परिजनों को तिलक लगा कर रक्षा सूत्र बांधे गए व मिठाई खिलाई गई। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी राकेश मीणा द्वारा महिलाओं को साड़िया ओढ़ाई है और सभी को फर्श दिए गए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संरक्षक मोहन लाल सोनी, अशोक सोनी, कालूराम विश्वकर्मा, कवि डॉ अनिल उपहार, परिवाजक रतिराम यदुवंशी, कुलदीप पाटीदार, जुगल पाटीदार, हिंदू समाज के पूर्व अध्यक्ष सीताराम माली, पूनम चंद सोनी, पिंकेश भावसार, महेश पाटीदार, हरि ओम प्रजापति, सांवरलाल मीणा, अर्जन पाटीदार, दिलीप पाटीदार, सूरज माली, अमर लाल मेघवाल, कमलेश मेघवाल, बालू माली, हेमराज गुर्जर, जीवन प्रजापति, ब्रज राज पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

पिड़ावा : गायत्री शक्ति पीठ परिवार ने वृद्धा आश्रम में रक्षा बंधन पर्व ओर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया
ram