जोधपुर : तिरंगा यात्रा में गूँजे वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे

ram

जोधपुर। मारवाड़ सोशल मीडिया सहयोग संस्थान एवं भूतनाथ महादेव मित्र मंडली के संयुक्त तत्वावधान में आज प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर, भूतेश्वर वन क्षेत्र से श्री जब्बरनाथ मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम” व “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा का नेतृत्व विशिष्ट योग्यजन श्री ओम कुमार बोहरा ने किया। सुबह मंदिर परिसर को तिरंगामय सजाया गया, युवाओं ने तिरंगा परिधान धारण किया तथा सभी ने एक देश-एक ध्वज के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिवालय में मंत्रोच्चार और देशभक्ति गीतों के बीच वरिष्ठ नागरिकों एवं पूर्व सीआरपीएफ कमांडेंट श्री जुगल किशोर जोशी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गूँजा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें राजस्थान उच्च न्यायालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार जगदीश सिंह राजपुरोहित, गोविंद व्यास, प्रो. नारायणदास पुरोहित, रामजी व्यास, जुगल बोहरा, प्रदीप थानवी, जुगल किशोर जोशी, चंचल व्यास, आनंद सी पुरोहित, ब्रह्म दत्त ब बोड़ा, रूप किशोर बोहरा ,भागीरथ वैष्णव, राजकुमार वर्मा , मनीष सोंलकी, आनंद जोशी, देवेन्द्र मेहता, रमेश सिसोदिया, आनन्द पुरोहित, आनंद जोशी II nd, अनिल बोहरा, ध्रुव पुरोहित ,नरेंद्र व्यास युवराज सिसोदिया , सुनील बोहरा, सुनील मेहता, शैलेश जोशी, सीमा जोशी, मधु जोशी , चन्द्रकला मेहता, लक्ष्मी राजपुरोहित ,रीतु डागा, गीताजंली व्यास सहित अनेक लोग शामिल हुए। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। संस्थान के प्रवक्ता सुनील पुरोहित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 10:30 बजे प्रेम विहार कॉलोनी, चौपासनी में मारवाड़ सोशल मीडिया, सेवार्थ समिति, भूतनाथ महादेव मित्र मंडली, जियो इंटरनेशनल क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *