– अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
ब्यावर। जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक आज बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने की। बैठक में जिले में अवैध खनन की रोकथाम, खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा समिति अध्यक्ष के निर्देशानुसार अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्री मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग सतत निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में सघन पौधारोपण करवाया जाए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। श्री मीना ने निर्देश दिए कि पुराने खनन पट्टों का सीमांकन अद्यतन किया जाए और जहां आवश्यक हो, वहां सीमांकन अपडेट कार्यक्रम चलाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ क्षेत्रों में खनन कार्य में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतें मिली हैं, जिनका समाधान पुलिस प्रशासन के सहयोग से शीघ्र किया जाए ताकि ग्रामीणों को खनन से जुड़ा रोजगार सुलभ हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, सदस्य सचिव एवं सानिअ अभियंता श्री जगदीश चंद्र मेरावत, पुलिस उप अधीक्षक श्री राजेश कसाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समिति के सदस्यगण श्री राधावल्लभ माहेश्वरी, श्री अमित शर्मा, श्री प्रकाश सैन, श्री प्रेमचंद मेवाड़ा, श्री सुशिल नितल, श्री पारसमल जैन, श्री सुरेश बौहान, श्री घनश्याम सिकलीधर, श्री सुनील यादव, श्री कपिल पीन तथा श्री पंकज भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में समस्त सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं व सुझावों को साझा किया और खनिज विकास तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास की प्रतिबद्धता दोहराई।

ब्यावर : जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिला कलेक्टर
ram


