– राजपुरोहित नारी शक्ति द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव में उत्सव और परंपरा का अनोखा संगम
जोधपुर। सावन के पावन अवसर पर राजपुरोहित नारी शक्ति द्वारा आयोजित श्रृंगार 3.0 कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। मंगलम गार्डन, डीपीएस चौराहा पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राजस्थानी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक नारी की आत्मशक्ति का सुंदर मेल देखने को मिला। इस आयोजन को कमला मोहन सिंह खाराबेरा, खुशबू थोब, वर्षा खाराबेरा एवं वर्षा सिलोर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम की शानदार एंकरिंग डिंपल महेश्वरी ने उत्साहपूर्ण अंदाज में की। महोत्सव की मुख्य आकर्षण रहा महिलाओं का जागीरदार स्टाइल में लहरिया पोशाक पहनकर रैंप वॉक और पारंपरिक गीत-संगीत पर नृत्य। मिसेज श्रृंगार सावन का खिताब पूजा स्वरूप सिंह को मिला, जबकि मिस श्रृंगार सावन का ताज हर्षिता राजपुरोहित को पहनाया गया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका रवि, स्वाति राजपुरोहित और पायल विजेता रहीं। वहीं म्यूजिकल चेयर में मंजू, गुंजन रामसर और प्रिया विजयी रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूजा विकास राजपुरोहित, रेखा राजपुरोहित अजीत और निरमा राजपुरोहित घेवड़ा मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं श्री माजीसा पोशाक और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक निभाईं, जबकि आयोजन की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का कार्य गोपाल फोटोग्राफी द्वारा किया गया। महिलाओं ने इस सांस्कृतिक आयोजन में पूरे जोश और उल्लास के साथ भाग लिया, जहां श्रृंगार, संगीत और सावन की छटा हर चेहरे पर मुस्कान बनकर बिखरी।

जोधपुर : श्रृंगार 3.0 में सावन का उल्लास, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
ram


