पीपाड़ शहर। पंचायत समिति क्षेत्र की कूड़ पंचायत में युवा समाजसेवी मुल्लतान तांडी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्व 2014 में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान लगातार जारी है तथा युवाओं की टीम द्वारा कूड़ गांव में झाड़ी कंटिग के अलावा नाली सफाई के साथही सार्वजनिक शौचालय के अलावा सरकारी सस्थानो मे बने शोचालय की सफाई करवाकर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार कूड़ गांव में युवा मंहत नरेंद्र पुरी की प्रेरणा से युवाओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को लगातार गति प्रदान की जा रही है।वही युवाओं की टीम द्वारा मुल्लतान तांडी के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से सर्व प्रथम गांव के मध्य स्थित सार्वजनिक शौचालय जिसकी पिछले लंबे समय से सफाई नही होने से शोचालय गंदगी से अटा पड़ा था जिसे सफाई के साथ स्वच्छ बनाया गया इसी तरह पंचायत के प्रमुख सरकारी अस्पताल परिसर में सफाई के साथ शोचालय की सफाई करवाई गई है।वही राउमावि कूड़ परिसर में बने शोचालय की भी सुध लेने के साथ सफाई करवाकर विधार्थियो को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया है।इस दोरान युवा मंहत पुरी व समाजसेवी मुल्लतान तांडी देवाराम छिणंग मोहनराम सुथार थानसिह भाटी ठेकेदार भंवरलाल परसाराम विश्नोई मोहनसिंह बाबुदास दलपत वाल्मीकि व सुभाष धेड़ू के अलावा ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

पीपाड़ शहर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत युवाओं ने गांव के विभिन्न शोचालयो की सफाई की
ram


