बूंदी। हिंडोली पंचायत समिति के सथूर स्थ्ति सिंधकेश्वर महादेव से निकली कावड़ यात्रा शकरगढ़ के श्री जगदीशपुरी आश्रम स्थित पारदेश्वर महादेव पहुंच कर संपन्न हुई। कावंड यात्रा में मोटरसाइकिल पर सवार कावड़ियों के साथ डीजे व महादेव की झांकी चल रही थी। कावंड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और फल फ्रूट बांटे गए। कावड़ यात्रा सथूर शिंदकेश्वर महादेव से रवाना होकर शकरगढ़ पारदेश्वर महादेव श्री जगदीशपुरी आश्रम पहुंची, जहां सभी कावड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा , शिंदकेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष मनमोहन धाबाई, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, गुर्जर समाज के संरक्षक सोजी लाल धगाल, मीणा समाज जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, फौजी किशन लाल मीणा सहित सथूर क्षेत्र के 12 गांव के लोग मौजूद रहे।

बूंदी : सिंधकेश्वर महादेव से निकली कावंड़ यात्रा, पारदेश्वर महादेव पहुंच कर किया जलाभिशेक
ram


