डीडवाना। जिले में महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर के निर्देशानुसार,जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समय-समय पर चलाए जा रहे अभियानों के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है,एवं कार्रवाई की जा रही है,जिसमे एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले में गठित 41 पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दी दबिशे देकर कारवाई की गई है,ऋचा तोमर पुलिस अधीक्षक, जिला के प्रभावी सुपरविजन में जिला डीडवाना-कुचामन के समरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगणों समस्त वृत्ताधिकारीगणों तथा समस्त थानाधिकारीगणों के द्वारा अपराधों की रोकधाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थानों से 41 टीमों का गठन किया जाकर बांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी गई।एव आबकारी अधिनियम के तहत 14 प्रकरण पुलिस थाना मौलासर, लाडनूं, जसवंतगढ़, निम्बी जोधा,कुचामन सिटी, नावां मारोठ, चितावा मकराना, पीलवा, गच्छीपुरा, बडू में दर्ज किए गए।एनडीपीएस एक्ट के 2 प्रकरण पुलिस थाना डीडवाना, गच्छीपुरा आर्म्स एक्टः का 1 प्रकरण पुलिस थाना बडू में दर्ज किया गया।एवं जुआ अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पुलिस थाना डीडवाना, खुनखुना, लाडनूं, कुचामन सिटी, नावा,मारोठ, चितावा परबतसर में दर्ज किया गया।

डीडवाना : पुलिस का विशेष अभियान 14 प्रकरण आबकारी अधिनियम के दर्ज, 10 जुआ अधिनियम 2 एनडीपीएस एक्ट 1 प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज
ram


