– 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल मजदूरो को पहुंचाया जिला अस्पताल करवाया उपचार
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के खींचिया बासनी मार्ग पर एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा है,इस मकान के कार्य में छत की भराई का कार्य चल रहा है,छत की भराई का कार्य चलते समय अचानक छत की पट्टी टूट कर नीचे गिर गई, पट्टी टूटकर गिरने से साथ में दो मजदूर भी गिर गए,दोनों मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए,घायल मजदूरों की सूचना तुरंत वहां के लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी जिस पर 108 के पायलट राकेश बिजारणियां ईएमटी अमरसिंह प्रजापत तुरंत 108 लेकर मौके पर पहुंचे,एवं दोनों घायलों को 108 की सहायता से राजकीय बांगड जिला अस्पताल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार जारी करवाया,जानकारी अनुसार घायल कालू उम्र 30 वर्ष गणेश उम्र 35 वर्ष निवासी बिहार यहां पर मकान की छत भराई का कार्य कर रहे थे,इसी दौरान छत की पट्टी अचानक टूटकर नीचे गिर गई, पट्टी टूटने की वजह से दोनों मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए,जिन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार जारी करवाया गया।

डीडवाना : छत डालते समय टूटी छत की पट्टी नीचे गिरे दो मजदूर हुए घायल
ram


