– किसानों ने हिम्मत दिखा कर रोका ट्रक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच वितरण कराया खाद
निंबाहेड़ा। नगर के एक खाद डीलर सोहनलाल सिंघवी के यहां आई यूरिया खाद की गाड़ी को कालाबाजारी के लिए अन्य जगह पर भेजा जा रहा था लेकिन किसानों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने सजगता दिखाते हुए हिम्मत करके छोटी सादड़ी रोड कृषि उपज मंडी गेट के बाहर खाद के कट्टो से भरे हुए ट्रक को रोक लीया। किसानों ने ट्रक चालक से पूछा तो चालक ने किसानों को गुमराह करते हुए कहा कि ट्रक प्रतापगढ़ जा रहा है जबकि उसके पास किसी प्रकार के बिल बिल्टी आदि नहीं थे। कालाबाजारी की आशंका के चलते किसानों ने ट्रक को आगे नहीं जाने दिया । मामले की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग से मुकेश मीणा मोके पर पहुंचे और ट्रक को डीलर के गोदाम पर लाकर खड़ा कराया । सूचना पर सहायक कृषि अधिकारी प्रियंका कटारा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और उपस्थित किसानों को यूरिया खाद का वितरण कराया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में खाद डीलर को नोटिस दिया गया है नोटिस का जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की सूचना उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को भी दी गई उनके द्वारा भी इसमें जांच की जा रही है। बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत चल रही है और किसानों को यूरिया खाद की महत्ती आवश्यकता हो रही है। एक और जहां किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर खाद डीलर चोरी छुपे खाद को अन्य जगहों पर बेचकर कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं।

निंबाहेड़ा से कालाबाजारी के लिए दूसरी जगह भेजा जा रहा था यूरिया खाद
ram


