जयपुर। संसदीयकार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर में जलसंसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथसुरपुरा बाँध का अवलोकन किया और अधिकारियों से जल भराव क्षमता और वर्तमान जल स्तरकी जानकारी ली।संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार समुचित जलापूर्ति की दिशा मेंकृत संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित परियोजनाओं केकार्य तीव्र गति से धरातल पर उतर रहे हैं। जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक बढ़ाई गई पटेल ने कहा कि राम जल सेतुलिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और देवास परियोजना जैसी विभिन्न परियोजनाओं काकार्य पूर्ण होने पर पेयजल, कृषि एवं उद्योगों के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक के लिएबढ़ाई है, जिससे जेजेएम की लंबित परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर हर घर तक नल से जल पहुंचेगा।
जोधपुर: प्रदेश सरकार समुचित जलापूर्ति की दिशा में कृत संकल्पित होकर कर रही काम – संसदीय कार्य मंत्री
ram


