जैसलमेर । निदेशालय नागरिक सुरक्षा राज जयपुर के निर्देेशानुसार जैसलमेर जिले भर के स्वयंसेवक के रूप में मनोनयन/चयन के लिए जिला स्तरीय आवेदनों के आधार पर जैसलमेर जिले के सभी स्थानीय आवेदकों को सूचित किया गया हैं कि वे अपने राभी मूल आवश्यक दस्तावेज यथा पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र, अन्य शैक्षणिक आवश्यक दस्तावेज एवं निवास संबंधित दस्तावेजों के साथ जांच के लिए दिनांक 21 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक कार्यालय समय में नागरिक सुरक्षा कार्यालय जैसलमेर में व्यक्तिश: उपस्थित होना सुनिश्चित करें। नागरिक सुरक्षा जैसलमेर के उप नियंत्रक सक्षम गोयल ने बताया कि इस संबंध मेंं मूल दस्तावेजों की जांच के उपरान्त बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाकर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रुप में मनोनयन किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् उपस्थित होने वाले आवेदकों पर कार्यालय द्वारा कोई विचार नहीं किया जावेगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी।
जैसलमेर: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन एवं चयन के लिए 21 से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
ram


