नई दिल्ली। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को छीन लेते हैं। हालांकि, आजकल देर रात तक जागना, तनाव और स्क्रीन पर बहुत ज़्यादा समय बिताने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना बेहद आम बात हो गई है। अमूमन हम सभी इन डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए महंगी-महंगी अंडर आई क्रीम में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। जबकि आप खुद घर पर ही इन काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं और इसमें विटामिन ई आपकी मदद कर सकता है। विटामिन ई में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को पोषण देने और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही विटामिन ई की मदद से अलग-अलग अंडर-आई क्रीम बना सकते हैं और डार्क सर्कल्स को अलविदा कह सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विटामिन ई की मदद से अंडर आई क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
खीरा और विटामिन ई अंडर-आई क्रीम
यह एक रिफ्रेशिंग अंडर आई क्रीम है, जो डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम करती है। साथ ही साथ, इससे आपकी स्किन अधिक ब्राइटन नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
1 बड़ा चम्मच खीरे का रस
1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
2 विटामिन ई कैप्सूल