डीडवाना। शहर के बाग कॉलोनी के निवासियों ने बारिश के पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा है।यह ज्ञापन नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल एव जिला कलेक्टर को सोपा गया है।जिसमे मांग कर बताया कि बाग कॉलोनी,वार्ड नं.38 में वर्षा का पानी भर जाता है।जिससे गंदा पानी हमारे घरो मे चला जाता रास्तों में जमा हो जाता है।जिससे रास्ता 10,15 दिन के लिए बंद हो जाता है, तथा बच्चे स्कुल नहीं जा पाते है तथा लोग घरो से बाहर निकल नहीं पाते मस्जिद में जाने का रास्ता बंद हो जाता है।जिससे बस्ती के सभी लोगो को प्रार्थना करने में काफी समस्या आती है।लोग नमाज अदा नहीं कर पाते है। तथा सीवरेज जब चालू हुई तब से सीवरेज का गंदा पानी रास्ता मे भरा रहता है, नगर परिषद डीडवाना में कई बार लिखित मे सूचना दे दी है।जिसकी आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। तथा सीवरेज का पानी सड़क पर फेल जाने से बिमारीया उत्पन होने लगी है। तथा पिछले 12 वर्षों से यही समस्या चली आ रही है, वर्षा का पानी भाटीबास, लाल कुआ, हीराईबास, टीबाबास, फतेहपुरी गेट का सभी का वर्षा का पानी कॉलोनी में आता है। जिससे रास्ता घरो में पानी चला जाता है।नाला निर्माण करवाकर समस्या के समाधान की मांग की है।

डीडवाना : बारिश के पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग
ram


