इन चीज़ों से घर पर आसानी से बनाएं काजल, आंखों को नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

ram

नई दिल्ली। वैसे तो काजल लगाना हम सभी को पसंद होता है। काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है। काजल लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी नजर आएंगी। आंखों में काजल लगाने के लिए अक्सर हम मार्केट से जाकर ब्रांड का काजल इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से कई बार आंखों में जलन होने लगती हैं और आंखें लाल होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर काजल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी आंखों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। वहीं घर का बना काजल लगाने से आंखों की सुंदरता बढ़ती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर काजल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

काजल बनाने का तरीका
सबसे पहले एक मिट्टी या तांबे का बर्तन ले लें। फिर बादाम छीलकर डालें और इसमें दो कपूर डालें। अब जो बर्तन काजल बनाने के लिए लिया है, तो इसको उल्टा करके इसके ऊपर रख दें और इसमें आग लगाएं। इसके बाद काजल बनने तक इसको ऐसे ही रखा रहने दें। इससे काजल का पाउडर अच्छे से बन जाएगा। अब बर्तन को सीधा करके काजल पाउडर को एक छोटे से जार में निकाल लें। फिर इस पाउडर में देसी घी को मिक्स करके सॉफ्ट बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *