जोधपुर। ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान – हरियाळो-राजस्थानÓ के ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुन्दाड़ा पं. स. लूणी में रविवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। पटेल ने कहा डबल इंजन की सरकार समग्र एवं समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित हो कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का प्रथम ग्रीन बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ग्रीन बजट का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सतत् विकास लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने कहा गत वर्ष मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे,इस वर्ष हर परिवार को जोड़ते हुए 10 करोड़ पौधे लगाने एवं पालने का लक्ष्य रखा है।
हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प –
पटेल ने कहा यह अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से जूझ रहा है और आज प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा अधिकाधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।


