निंबाहेड़ा । 10 जून को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नगर की 13 वर्षीय सिद्धि खेरोदिया पुत्री अखिलेश खेरोदिया ने लांगेस्ट ड्यूरेशन टू होल्ड राणा विरासना योगा पोज़ में भाग लिया और पूरे भारत मे पहला स्थान प्राप्त किया माता गीतू खेरोदिया ने बताया कि सिद्धि की शुरू से योगा के प्रति गहन रुचि रही है वे जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है उसी रुचि के तहत हमने राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हर सम्भव सहयोग दिया जिसके तहत इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए योगलयम इंस्टिट्यूट के कोच कृष्णा शर्मा द्वारा लगभग 45 दिन प्रेक्टिस करवाई गई जो कि खुद भी इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके है उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लाखों प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जाता है इस प्रतियोगिता में जीत के बाद सिद्धि खेरोदिया ने बताया कि उसका लक्ष्य एशिया स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है उसके बाद वह वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा कर देश का नाम ऊंचा करना चाहती है।

निंबाहेड़ा : सिद्धि खेरोदिया ने दर्ज कराया योगा में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम
ram


