ब्यावर। ब्यावर में सेंदड़ा रोड मोतीनगर में सोमवार सुबह 80 वर्षीय महिला चाय बनाते समय गैस के भभकने से झुलस गईं। हादसे में उनकी पीठ, हाथ और दाहिना पैर जल गया। पड़ोसियों की सतर्कता से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर पुखराज चौधरी ने बताया भंवरीदेवी करीब 20 प्रतिशत झुलसी हैं। उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, भंवरीदेवी पिछले 20 वर्षों से अकेले रह रही हैं। उनके पति का देहांत हो चुका है। उनकी दोनों बेटियां विवाहित हैं। वे अपने मकान का कुछ हिस्सा किराए पर देकर गुजर-बसर करती हैं।

ब्यावर : चाय बनाते समय गैस के भभकने से वृद्धा झुलसी
ram