बूंदी। बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम में चल रहे 21 दिवसीय सप्तम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अभिभाषक परिषद के सदस्यों ने नरसिंह आश्रम पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान आश्रम में स्थित श्री रामलला मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर में भगवान के दर्शन भी किए। यहां समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अभिभाषक परिषद के सदस्यों का अभिनंदन किया। समाजसेवी भरत शर्मा ने बताया कि नृसिंह आश्रम पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने वालों में अभिभाषक परिषद के उपाध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ वरिष्ठ अधिवक्ता शिवराज डोई, जगदीश गुप्ता, नगेंद्र सिंह हाडा, अशोक वशिष्ठ, उमेश शर्मा पंकज रॉयल राजकुमार गोयल, कपिल सैनी, रमेश सैनी, श्यामसुंदर गौतम, अजय गौतम, कमलेश गौतम, सुन्नीराज बैरागी, जितेंद्र जैन, सत्यनारायण सैनी, आदि मौजूद रहे।

बूंदी : सप्तम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में अभिभाषक परिषद की रही सहभागिता
ram


