धौलपुर: जिला कलेक्टर ने किया ऑनलाइन योग प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन

ram

धौलपुर। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु जिला कलेक्टर निधि बी टी एवं उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा द्वारा योग ऑनलाइन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारी, स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संगठनों से योगासंगम पोर्टल पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने एवं योग दिवस पर पूरे जिले में अधिक से अधिक भागदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। योग नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की योग की थीम योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ है। इस थीम पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। संभागीय समन्वयक आयुर्वेद विभाग एवं योग प्रतियोगिता प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गर्ग ने बताया कि स्लोगन ड्राइंग, योग वीडियो तीन प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। जिसका प्रचार प्रचार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से किया जा रहा है एवं पोस्टर में अंकित लिंक पर क्लिक करके प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। योग दिवस पर आधिकारिक सहभागिता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एवं धौलपुर मेडिकल कॉलेज में उपस्थित प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर महत्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही इसी कड़ी में जयपुर कोचिंग क्लासेस में योग संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यालय का आयोजन हुआ उसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयुर्वेद विभाग की प्रचार-प्रसार एवं प्रतियोगिता टीम डॉ. त्रिलोक चंद वर्मा जिला योग प्रशिक्षक, डॉ मंजू मीणा, डॉ जाकिर ने योग की जानकारी दी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सिंह, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल से प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त तथा मेडिकल कॉलेज धौलपुर से प्रोफेसर डॉ. संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *