CM नायब सैनी की पंजाब को दो टूक –पानी पर राजनीति नहीं

ram

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच चला पानी का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बार मुख्य मंत्री नायब सैनी ने पंजाब CM भगवंत मान पर तंज कसा है। CM सैनी ने बहुत स्पष्ट रूप से व्यक्त किया,”यह समस्या पीने के पानीकी है – राजनीति की नहीं।” हमारे गुरुओं ने भी हमें गरीबों की सहायता करने का निर्देश दिया है। ऐसी परिस्थितियों में, यदि भागवंत मान वास्तव में गुरुओं के मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं, तो उन्हें अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना चाहिए। CM सैनी ने हमलावार होते हुए कहा कि “भगवंत मान शायद कुछ राजनीतिक अहंकार में हैं; तभी वो गुरुओं के दिखाए मार्ग से भटकते हुए दिख रहे है। मैं उनसे निवेदन करता हूं – वो राजनीति को एक तरफ रखें और हरियाणा को उसके हक का स्वच्छ पेयजल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *