पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

ram

बूंदी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा की प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा के प्राचार्य आर.पी. मीणा ने विद्यालय में की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

बैठक में जिला कलक्टर ने केन्द्र सरकार से प्राप्त बजट एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इनका लाभ विद्यार्थियों को मिलें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जावें।

बैठक में प्राचार्य आर.पी.मीणा ने विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण, छात्राओं के लिए शौचालय,अभिभावकों के लिए विश्राम गृह, पार्किंग में टीन शेड, विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क दवाईयां, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत विद्यार्थियों एवं स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच, विद्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विद्यालय परिसर में सड़क की मरम्मत, ओपन जिम, वाॅटर कूलर की आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी सामर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता के.के. शुक्ला, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इंद्रजीत सिंह मीणा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *