हर्षिता महनोत ने की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण

ram

मदनगंज किशनगढ़। पुराना शहर, धान मंडी, पाण्ड्यों का मौहल्ला निवासी सुनील महनोत की होनहार बेटी हर्षिता महनोत ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर का मान बढ़ाया। हर्षिता ने 766वीं रैंक की है। हर्षिता ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। हर्षिता ने बताया कि आईएएस का मुकाम हासिल करने के लिए अब तक उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए की यूपीएससी की तैयारी की। हर्षिता के आईएएस बनने पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है एवं परिवार में खुशी का माहौल है। ज्ञात रहे कि वर्तमान में हर्षिता महनोत विजयनगर मे कृषि उपज मंडी में सचिव पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *