बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार सुबह बारां शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर धरातल पर इसकी स्थिति का जायजा लिया।
कलक्टर तोमर ने पीएचईडी अधिकारियों के साथ आमापुरा झालावाड़ रोड, नाकोड़ा कॉलोनी, बाबाजी नगर, तेल फैक्ट्री क्षेत्र, नगरपालिका कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जलापूर्ति की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों से भी संवाद कर जल आपूर्ति की समयबद्धता और दबाव की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के इस मौसम में नागरिकों को निर्बाध और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलक्टर ने ली अलसुबह जलापूर्ति व्यवस्था की जमीनी हकीकत की जानकारी
ram