सांसद सीपी जोशी ने डॉ. गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

ram

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी आज अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।सीपी जोशी ने गिरिजा व्यास के भाई एवं उदयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व डॉक्टरों की टीम से उपचार संबंधी जानकारी ली और गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *