निम्बाहेड़ा। पहचान सेवा संस्थान द्वारा संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले मेडिकल हेल्प केयर सोसायटी के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले कि जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल शुक्रवार को रक्तदान शिविर निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य तुलसी ब्लड फाउंडेशन महिला टीम ने समर्पण और सेवा भाव ओर मानवीय सेवा देकर सहयोग प्रदान किया।
शिविर में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर भाजपा अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, डॉ. जे.एम. जैन, वरिष्ठ नेता सुरेश खेरोदीया, महामंत्री देवकरण समदानी, शैलेन्द्र पाटीदार, रानीखेड़ा प्रशासक प्रशासक प्रतिनिधि श्यामलाल जाट, निम्बाहेड़ा ब्रांच एलआईसी के डीओ नरेंद्र यादव ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। चित्तौड़गढ़ सांवलिया जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया।
सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद वाहिद खान ने बताया कि पहचान सेवा संस्थान निम्बाहेड़ा द्वारा संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले मेडिकल हेल्प केयर सोसायटी द्वारा एटीबीएफ महिला टीम के सहयोग से 60 यूनिट रक्तदान के साथ शिविर संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे पीएमओ डॉ. राघव सिंह, बीसीएमओ डॉ. अनुराधा मीणा, एएसआई सूरज कुमार ने ज्योतिबा फुले कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सोसायटी का बहुत अच्छा प्रयास रहा कि पहली बार शिविर लगाने पर इतनी गर्मी होते हुए भी एक दिन पूर्व हुए रक्तदान शिविर के बावजूद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया, जो कई जिंदगियों के लिए जीवनदान सिद्ध होगा। शिविर में 25 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में मातृ शक्ति एटीबीएफ जिलाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, अध्यक्ष ज्योत्सना वीरवाल, भगवती शर्मा, प्रेम बाल्दी, पूजा जेठवानी, स्वर्णलता जैन, प्रीति सर्वा, गरिमा अग्रवाल, अनीता सुल्तानिया, तृप्ति कुमावत आदि ने सेवाएं दी।
सोसायटी सचिव नंदकिशोर कुमावत, कोषाध्यक्ष जलील खान, महिला संगठन प्रभारी कमलेश वास्तव, शिविर संयोजक कांट्रेक्टर मोहसिन खान, कैलाश माली, नारायण माली, नंद किशोर कुमावत, मदर्स लेब के शकील अहमद, मोईन खान, बामसेफ संगठन के मांगीलाल सोलंकी, अंबालाल शेरसिया, विनोद नागौरी आदि समस्त सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी, नर्सिंग ऑफिसर अकील अहमद, मनीष मेघवाल, जाकिर मंसूरी, पवन रैगर, गुलज़ारीलाल सैनी, शहजाद हुसैन सहित कई समाजसेवी, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाता उपस्थित थे।

महात्मा ज्योतिबा फुले कि जयंती पर 60 यूनिट के साथ विशाल रक्तदान शिविर संपन्न
ram


