बहरोड़। काठूवास के समीपवर्ती गांव रामचन्द्रपुरा को आजादी के बाद पहली बार रोडवेज सेवा की सौगात मिली है। राजस्थान रोडवेज की मत्स्य डिपो की बस अब रोज़ाना रामचन्द्रपुरा से अलवर तक चलेगी। यह सेवा केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी है।
गांव के सरपंच अर्जुन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस सेवा न सिर्फ रामचन्द्रपुरा बल्कि हरियाणा सीमा से सटे अन्य गांवों के लिए भी लाभकारी होगी। इससे अब ग्रामीणों को अलवर, बहरोड़ और जयपुर पहुंचना पहले से कहीं आसान हो गया है।
बस सेवा की शुरुआत के मौके पर गांव में उत्सव का माहौल रहा। बस चालक और परिचालक का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।
इस ऐतिहासिक क्षण पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और विधायक डॉ. जसवंत सिंह का आभार जताया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे : सरपंच अर्जुन सिंह यादव, सुमेर सिंह डीलर, सुल्तान उर्फ गांधी, शेर सिंह ठेकेदार, सुनील कुमार, पवन कुमार, कामरेड कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक।



