रामनवमी पर झांकियों के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा, लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

ram

टोंक। रामनवमी पर रविवार को टोंक शहर में सैकड़ो वाहनो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नूतन वर्ष समारोह समिति के बेनर तले निकाली गई शोभा यात्रा संरक्षक व रामद्वारा के संत कोमलराम महाराज, रामनिवास महाराज, अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, उनियारा-देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत मेहता सहित कई हिन्दु संगठनों व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद गांधी खेल मैदान से शुरू हुई। वाहनो के काफिले के साथ निकली शोभा यात्रा में अहिल्याबाई की झांकी, महाराणा प्रताप की झांकी, रामदरबार की झांकी, महापुरुष चंद्रशेखर आजाद की झांकी, हनुमान जी की झांकी, खटीक समाज द्वारा परमानन्द महाराज की झांकी, ज्योतिबा फुले व महापुरुष शिवाजी महाराज की झांकी आकषर्ण का केन्द्र बनी हुई थी। वही शोभायात्रा में पगड़ी व भगवा ध्वज पताका लेकर महिला-पुरुष चल रहे थे। शोभा यात्रा ग़ांधी खेल मैदान से डिपो, बड़ा कुआ, घण्टाघर होते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम पहुची, जहा जहाँ सर्व समाज द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पठन किया गया। इस मोके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, बेनी प्रसाद जैन, विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, टोंक मण्डल अध्यक्ष विष्णु चांवला, भगवान सैनी, तरुण टिक्किवाल, अंजलि गुप्ता, रत्तीराम पहाडिय़ा, देवराज गुर्जर, मनीष बंसल, बलवन्त मराठा, कैलाश शर्मा, एड. राधेश्याम चांवला, पंकज पहाडिय़ा, रोबिन चांवला, रविन्द्र कुमावत सहित काफी संख्या में लोग शोभा यात्रा में मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *