सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौटी

ram

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौट आई है। सुनीता विलियम्स बिल्कुल स्वास्थ्य है। जो कैप्सूल उन्हें लेकर धरती पर लौटा है वो फ्लोरिडा के पास समंदर में लैंड किया। ये लम्हा बेहद खास था क्योंकि इसमें मनुष्य और विज्ञान की यात्रा का अविश्वसनीय पल देखने को मिला था। इस ऐतिहासिक पल को देश और दुनिया में हजारों लोग देख रहे थे। नासा ने इस पल का लाइव टेलीकास्ट भी किया था। जैसे है कैप्सूल समुद्र में गिरा वैसे ही तेज छपाक की आवाज आई।
इस मिशन के सफल होने के बाद सॉस में नौ महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ सुरक्षित लौट आई है।जानकारी के मुताबिक सुनीता को लेकर लौटा कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार सुबह तीन बजकर 58 मिनट पर समुद्र में गिरा। इसकी गति को काबू में करने के लिए इसके साथ पैराशूट भी जुड़े हुए थे।जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में एंट्री की, वैसे ही कैप्सूल भी पानी में गिर गए। नासा ने इसके बाद घोषणा की कि ये splashdown है और क्रू 9 धरती पर लैंड कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *