राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को भी प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाए गए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही के दौरान विधायकों को अनुशासन बनाए रखने और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक लेकर मंत्रियों और विधायकों को सदन में सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कांस्टीट्यूशन क्लब का फिर होगा उद्घाटन
दरअसल, राजधानी जयपुर में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर बनाए गए ‘कांस्टीट्यूशन क्लब’ का उद्घाटन 8 मार्च को होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सुबह 11 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इसका शुभारंभ करेंगे।बताते चलें कि यह कांस्टीट्यूशन क्लब पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा के पास बनाया गया था। 22 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका उद्घाटन भी किया था। दिसंबर 2023 में नई सरकार बनने के बाद इसे दोबारा उद्घाटन करने की तैयारियां चल रही थीं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा सरकार पर दोबारा उद्घाटन को लेकर सवाल भी उठाए थे।

गहलोत सरकार के समय बने ‘कांस्टीट्यूशन क्लब’ का फिर से होगा उद्घाटन
ram


