कांग्रेस नेताओं ने महू कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित

ram

बुरहानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव और पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ने बुरहानपुर जिले में आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं को महू में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली का आगाज करेंगे।बैठक में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान को नष्ट करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशभर में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है और देश को बांटने का कार्य कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश को एकजुट रखने का कार्य कर रही है और इसके लिए राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कई यात्राएं निकाली जा रही हैं।जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी देशभक्त पार्टी है और हम मध्यप्रदेश में विपक्ष का कार्य बखूबी निभा रहे हैं। भाजपा बार-बार संविधान बदलने की बात करती है, जो देश के लिए खतरा है।” उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाए और कांग्रेस इसी उद्देश्य के साथ लगातार संघर्ष कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को महू में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *