ट्रंप के शपथ से 5 दिन पहले हो गया सबसे बड़ा समझौता

ram

कतर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बड़ी घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इज़राइल और हमास युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर पहुंच गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए समझौता कराने में मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। समजौते की रूपरेखा में बंधकों और कैदियों की रिहाई, आबादी वाले क्षेत्रों से इजरायली बलों की वापसी और मानवीय सहायता कार्यों को फिर से शुरू करना शामिल है।इस समझौते में हमास की ओर से चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई, इजराइल में सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में विस्थापित हजारों लोगों को वापस लौटने की अनुमति देना शामिल है। समझौते के तहत, क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक मानवीय सहायता भी पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *