उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पहुंची जैसलमेर, सिविल एयरपोर्ट पर भव्य अगवानी

ram

जैसलमेर। उप मुख्यमंत्री राजस्थान दिया कुमारी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंची। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का सिविल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री का जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने एयरपोर्ट पर गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन किया। उप मुख्यमंत्री के सिविल एयरपोर्ट पर जिला कलक्टर प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने उनकी भव्य अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *